बोकारो, सितम्बर 25 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। राजेन्द्र प्रसाद सिंह डिग्री कॉलेज मदनपुर चंद्रपुरा में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्षता प्राचार्य योगेंद्र कुमार सिंह व संचालन डॉ कुणाल किशोर ने किया। प्राचार्य ने कहा कि युवा समाज को सशक्त व सुदृढ़ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। तभी समाज और राष्ट्र सुसंस्कृत होगा। यही परिकल्पना महात्मा गांधी ने देखी थी। उनके सपने को पूरा करना आप सबों की जवाबदेही है। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो पंकज कुमार ने कहा कि एनएसएस की स्थापना महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 के अवसर पर की गई थी। प्रो इंद्रदेव महतो ने विद्यार्थियों संग स्थापना दिवस का केट काटा और सभी को बधाई दी। कालेज में क्विज का आयोजन किया गया। प्रो कालीचरण महतो, डा वंदना कुमारी, कामेश्वर प्रसाद साह, बीडी सिंह, सुबीर कुमार, मनोज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.