कानपुर, दिसम्बर 18 -- - मगरवारा में ट्रैक पर स्लीपर मिलने पर अलर्ट हुआ रेल प्रशासन कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उन्नाव के मगरवारा में लखनऊ जाने वाले रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रख तेजस एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश का जानकारी मिलते ही बुधवार देर रात कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ गई। जीआरपी और आरपीएफ ने सतर्कता बढ़ा दी। सुरक्षा एस्कॉर्ट ने प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया और ट्रेनों की जांच भी शुरू कर दी गई। यात्रियों के टिकट जांच के साथ उनकी यात्रा के बारे में जानकारी की गई। शक होने पर आईडी भी चेक की गईं। मगरवारा रेलवे स्टेशन पर डाउन ट्रैक पर सीमेंटेड स्लीपर रख दिया गया। तेजस बुधवार रात को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसे रोक दिया गया। इस कारण ट्रेन रात 8:52 बजे से 9:19 बजे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। हालांकि इस वजह से कानपुर से लखनऊ जाने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.