पलामू, मार्च 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल में भर्ती के लिए युवकों के साथ आधी आबादी में भी व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। दो मार्च से शहर से सटे शाहपुर स्थित आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित लिखित परीक्षा में युवतियां भी पूरे दमखम के साथ भाग ले रहीं हैं। परीक्षा के संयोजक सहायक मंडल अभियंता मनोहर लाल ने बताया कि 17 मार्च तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आनलाईन मोड में चल रही परीक्षा के लिए शुचिता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। तीन शिफ्ट में आयोजित परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर आरपीएफ जवानों की भी तैनाती की गई है। मंगलवार को आयोजित परीक्षा के प्रथम शिफ्ट में 210 में 100, द्वितीय पाली में 105 एवं तृतीय पाली में 108 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की। परीक्षा में भाग लेने के लिए झारखंड के साथ ही सीमावर्ती यूपी, बिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.