रुद्रपुर, जनवरी 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर निवासी युवक से उसके दो भाइयों को आरपीएफ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामेश्वर सिंह पुत्र प्रभु दयाल निवासी गणेश गार्डन फुलसुंगा रुद्रपुर ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन फरवरी 2025 को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम नीरज यादव और खुद को एसटीएफ ऑफिसर बताया। उसने कहा कि उसका बड़ा भाई मनोज आरपीएफ दिल्ली में महानिदेशक है और अगर किसी को आरपीएफ में सरकारी पोस्ट पर नौकरी करनी हो तो उससे संपर्क करे। वह उसके झांसे में आ गया और अपने भाई पंकज दयाल व अमर की नौकरी लगवाने की बात कही। उसने व्हाट्सएप पर ही उसके भाइयों के सभी दस्तावेज ले...