भागलपुर, दिसम्बर 15 -- रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ ने बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस से उतरने के दौरान एक युवक को चार बैग में विदेशी शराब के साथ आरपीएफ ने पकड़ा। सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में युवक को विदेशी शराब के साथ आरपीएफ पोस्ट लाया गया। आरपीएफ ने बताया कि गिरफ्तार युवक गंगापुर निवासी विद्यानंद कुमार (30) है। 82 लीटर विदेशी शराब विभिन्न ब्रांड का जब्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75000 है। गिरफ्तारी के बाद युवक को एक्साइज विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...