जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने स्टेशन और ट्रेनों में 23 लोगों को रेलवे प्रावधान के खिलाफ यात्रा करने के आरोप में पकड़ा है। आरपीएफ की औचक जांच से लोकल ट्रेन के ऐसे यात्रियों में हड़कंप मचा है, जो बेवजह महिला और दिव्यांग बोगी पर सवार होते हैं। इससे सोमवार और मंगलवार को 23 लोग पकड़े गए थे। जिन्हें आरपीएफ ने रेलवे अदालत में पेश किया है। दूसरी ओर, स्टेशन ड्यूटी जवानों को आदेश दिया गया है कि, किन्नर के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाए। ट्रेनों की गेट पर बैठकर यात्रा करने वाले भी आरपीएफ के हत्थे चढ़े हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.