साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को गस्ती के दौरान आरपीएफ ने एक नाबालिग बच्चे को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाकर रेस्क्यू किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया क प्लेटफॉर्म संख्या 1 के वेटिंग हॉल के पास 10 साल का लड़का संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया था। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसका घर मल्लारपुर है। उसके पिता ने उसे मल्लारपुर स्टेशन पर एक ट्रेन में बैठाया था । उन्होंने बताया था कि रामपुरहाट रेलवे स्टेशन पर उसका चाचा इंतजार करेगा । उसे चाचा के साथ ही घर जाना है। पिता ने यह भी कहा था कि अगर चाचा प्लेटफॉर्म पर न मिले तो वह ट्रेन से नीचे न उतरे। बच्चे ने बताया कि रामपुरहाट रेलवे स्टेशन पर उसका चाचा नहीं आया, इसलिए वह ट्रेन से नीचे नहीं उतरा और आगे बरहरवा स्टेशन तक पहुंच गया। संतोषजनक जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.