मधुबनी, फरवरी 19 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट ने ईमानदारी और सतर्कता का परिचय देते हुए एक यात्री का ट्रेन में छूटा हुआ कीमती मोबाइल बरामद कर उसे सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को गाड़ी संख्या 13211 में सफर कर रही एक महिला यात्री समीरा कुमारी (निर्मली, वार्ड नंबर 4) का मोबाइल ट्रेन में ही गिर गया था। वह निर्मली से दानापुर जा रही थीं। इसी दौरान कोच संख्या एस वन के बर्थ नंबर 7 के नीचे गिरे इस मोबाइल पर एक सह-यात्री की नजर पड़ी। उक्त सह-यात्री ने मोबाइल उठाकर प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी में तैनात आरक्षी रमेश पासवान को सौंप दिया। सह-यात्री ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से सकरी चला गया था, जिस कारण मोबाइल जमा करने में उसे थोड़ी देरी हुई। आरपीएफ ने मोबाइल मिलने के बाद सक्रियता दिखा...