जमशेदपुर, फरवरी 9 -- आदित्यपुर के आरपीएफ जवानों और चक्रधरपुर मंडल उड़नदस्ता टीम ने शनिवार रात टाटानगर से कटिहार एक्सप्रेस की जनरल कोच में छापेमारी की और विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना पर आरपीएफ ने चेन पुलिंग कर गम्हरिया स्टेशन पर ट्रेन रोककर यह कार्रवाई की। जांच में 180 मिली के 30 पाउच (5.4 लीटर) ऑफिसर च्वाइस बरामद हुए, जिनका बाजार मूल्य 4,200 रुपये है। जुगसलाई निवासी सुमित कुमार को कोच से गिरफ्तार कर आदित्यपुर पोस्ट लाया गया। आरोपी ने आरपीएफ को बताया कि आमदनी के लिए वह विदेशी शराब लेकर आसनसोल होते हुए बिहार मोकामा जा रहा था। पूछताछ के बाद उसे शराब के साथ आदित्यपुर उत्पाद विभाग को सौंपा गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया। जानकारों के अनुसार, सुमित कुमार पहले भी पश्चिम बंगाल से बिहार के विभिन्न स्थानों पर शराब पहुंचा चुका ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.