सीवान, जनवरी 10 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर संचालित दो ट्रेनों की जांच के दौरान आरपीएफ व ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व ने करीब 70 लीटर शराब बरामद की है। इस मामले में कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन निवासी गौतम कुमार व यूपी के कुशीनगर जिले के अहिरौली दान नोनिया पट्टी निवासी बबलू कुमार है। बताया गया है कि यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर की गयी है। शराब की खेप जब्त कर दोनों युवकों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि पहली घटना काठगोदाम से हाबड़ा को जाने वाली ट्रेन नंबर 13020 बाघ एक्सप्रेस से जुड़ी है। यह ट्रेन में जीरादेई व सीवान जंकशन के बीच आरपीएफ द्वारा अपराधिक गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी तभी संदिग्ध हालात में द...