बक्सर, फरवरी 6 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। आरपीएफ को शुक्रवार को चोरी के सामान के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। तीनों चोर को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार को इस बात की सूचना मिली रात करीब एक बजकर 16 मिनट पर भागलपुर से चलकर अजमेर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस को बक्सर पवनी स्टेशन के बीच अलार्म चेन खींचकर रोक दिया गया है। इस ट्रेन से चोरी करने का प्रयास किया जा रहा है। तत्काल आरपीएफ इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने देखा कि चोर एससी बोगी से सामान उतार रहे है। एक चोर को पकड़ने में सफलता मिली। साथ ही यात्रियों के चोरी किए सामान का बरामद कर लिया गया। दो चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। हालांकि विभिन्न स्थानों से छापेमारी कर दोनों चोरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.