मधुबनी, जनवरी 29 -- जयनगर। आरपीएफ के गुड वर्क डन के तहत गरीब रथ में यात्री के छुटे अटैची को बरामद किया। तथा उसमें रखे करीब 5 लाख का ज्वेलरी संग लौटने का कार्य किया है। यात्री मधुबनी जिले के रूद्रपुर थाने के ननौर निवासी गणेश पासवान है। जो गरीबरथ से वापस घर आ रहा था। तथा सकरी स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया। पर उनकी अटैची ट्रेन में ही छूट गयी। जिसमें शादी के लिए खरीदे गये करीब 5 लाख मुल्य का जेवरात था। आरपीएफ प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि बुधवार को राजनगर कैम्पिंग से आरक्षी रंजीत कुमार ने सुचना दिया कि गरीब रथ ट्रेन के बॉगी जी -7 के 43 नम्बर सीट पर एक यात्री का अटैची छूट गया है। सुचना पर त्वरित कारवाई करते हुये आरक्षी रामकृष्ण राम व रोहित कुमार सर्च को लेकर गरीबरथ ट्रेन के उक्त सीट पर पहुंचा। जहां से यात्री का अटैची बरामद किया गया। यात्री गणेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.