सीवान, दिसम्बर 16 -- सीवान। स्थानीय रूट पर संचालित आनंद विहार टर्मिनल से न्यू जलपाईगुड़ी को जाने वाली ट्रेन नंबर 12524 एक्सप्रेस की बोगी से आरपीएफ ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर ने शराब की खेप बरामद की है। कुल शराब की मात्रा 3.700 लीटर जबकि इसका बाजार मूल्य करीब 3540 रुपये बतायी जा रही है। बताया गया कि स्थानीय प्रभारी निरीक्षक ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व मुकेश कुमार सिंह के निर्देश के अनुसार ट्रेनों में अपराधिक गतिविधि निगरानी की जा रही थी। इस दौरान मैरवा- जीरादेई के बीच ट्रेन नंबर 12524 आनंद विहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस की बोगी से लावारिस हालत में एक पिठ्ठू बैग बरामद किया गया। जांच के दौरान बैग से शराब बरामद किया गया। बाद में अग्रिम कार्यवाही के लिए उत्पाद विभाग सदर सीवान को सुपुर्द कर दिया गया। शराब बरामद करने वाली टीम के सदस्यों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.