मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने बुधवार देर रात जंक्शन के सुरक्षा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पोस्ट डायरी के अलावा गिरफ्तारी पंजी सहित सभी दस्तावजे की जांच की। इसके अतिरिक्त सर्कुलेटिंग एरिया, एफओबी, प्लेटफॉर्म, स्टेशन अधीक्षक चैंबर, एसएम कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार को सुरक्षा को और बेहतर बनाने और यात्री सुविधा को दुरुस्त करने का आदेश दिया। बाकी पोस्ट संबंधित सभी दस्तावेज अद्यतन पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...