उरई, फरवरी 12 -- उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ का किन्नरों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है। इंस्पेक्टर के निर्देश पर उरई आरपीएफ टीम ने टे्रनों में चेकिंग की गई। इस दौरान एक किन्नर को पकड़ा गया। उसे थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की गई। जब साथी किन्नरों को खबर लगी तो वह थाने पहुंच गए और नाराजगी जाहिर की। हालांकि आरपीएफ द्वारा झांसी कानपुर रेलमार्ग पर लगातार की जा रही कार्रवाई से किन्नरों में हड़कंप मचा है। टीम का इतना तगड़ा शिकंजा है कि वह टे्रनों में चढ़ना तो दूर की बात, स्टेशन सीमा में प्रवेश में घुस तक नहीं पा रहे हैं। बुधवार को जब और शिकंजा कसा तो उनका गुस्सा देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...