रुडकी, जून 23 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के डिफेंस कालोनी निवासी सत्येंद्र रेलवे पुलिस बल में सिपाही के पद पर तैनात हैं। इस समय उनकी तमिलनाडू में पोस्टिंग है। जबकि उनकी पत्नी और बच्चे डिफेंस कालोनी में रहते हैं। कुछ समय पहले सत्येंद्र की पत्नी बच्चों के साथ अपने घर ताजपुर, जिला मुजफ्फरनगर गई थी। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ दिया। घर की अलमारी का भी ताला तोड़कर नकदी, जेवरात, बर्तन समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। 22 जून को पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो सत्येंद्र की पत्नी को जानकारी दी। रुड़की पहुंचने पर उन्हें घर में हुई चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.