इटावा औरैया, दिसम्बर 24 -- इटावा। इटावा मैनपुरी ब्रांच रेल लाइन पर करहल स्टेशन के पास से अज्ञात चोर कॉपर की टेलीकॉम केबल काट ले गये थे। केबल कटने से करहल रेलवे स्टेशन से दो रेलवे गेट का कम्युनिकेशन टूट गया था जिससे गेट बंद करने से लेकर खोलने जैसा कार्य प्रभावित होने से विभाग में हड़कंप मच गया था। रेलवे के संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जब जांच की तो ढाई मीटर तार चोरी होना पाया गया। इस पर आरपीएफ इटावा पोस्ट पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरपीएफ ने रिपोर्ट दर्ज कर 24 घंटे के अंदर टेलीकॉम ‌‌वायर चुराने के आरोप में तीन किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से चुराया गया ढ़ाई मीटर तार भी बरामद हुआ है जिसकी बाजार कीमत लगभग 10 हजार रुपए बताई गयी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि रेलवे के टेलीकॉम विभाग की ओर से सोमवार देर शाम कर...