लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) आगामी जिला पंचायत चुनावों में उतरने की तैयारी कर रही है। इस क्रम सें संगठन को मजबूती देने के लिए पार्टी ने 12 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। आरपीआई के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कहा कि राजन वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, राखी निगम को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव, नीलू वैश्य को प्रदेश प्रवक्ता, दीपक कुमार को युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव, राजू प्रसाद तिवारी को फतेहपुर जिलाध्यक्ष, डॉली गुप्ता को महिला प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष, विनीत पटेल को लखनऊ महानगर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...