लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- लखीमपुर। गंगा विश्व धरोहर मंच व रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में खीरी की आरती श्रीवास्तव को महाकुंभ अमृत गंगा सम्मान से नवाजा गया। आरती रेड क्रॉस की उस टीम का हिस्सा थीं, जिसने महाकुम्भ प्रयागराज 2025 में पूरे समय मेले में रहकर आग लगने, भगदड़ होने व विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर श्रद्धालुओं की जान बचाई है। इसके अलावा रेडक्रॉस प्राथमिक चिकित्सा शिविर में पूरे समय रहकर हजारों घायलों, घबराहट से पीड़ित मूर्क्षित, तीर्थयात्रियों, पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों की सहायता की। प्रयागराज में खीरी से आरती के साथ अनुराग सक्सेना, हरयंक सिंह, हीरांगिनी, अंशिका को भी सम्मानित किया गया। खीरी के रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ रवींद्र शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.