सहरसा, फरवरी 19 -- सहरसा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दस वर्ष पूर्व आरण गांव को मोर ग्राम में विकसित करने की घोषणा की थी।लेकिन दस वर्षों में भी यह योजना बेहतर तरीके से नहीं बन सकी। इसको लेकर महिषी विधायक गौतम कृष्ण ने विधानसभा में सवाल उठाते हुए सरकार से जबाब मांगा है। विधायक ने पूछा की 18 दिसंबर 2016 को निश्चय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सहरसा जिला अंतर्गत सत्तर कटैया प्रखंड के आरण गांव में मोर को देखने के लिए मोर ग्राम विकसित करने की घोषणा की गई थी। सरकार द्वारा इस प्रयोजनार्थ राशि भी स्वीकृत की गई। परंतु अब तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। सवाल पूछा की सरकार आरण गांव को मोर के रूप में विकसित करने का विचार रखती है। जिसके जबाब में पर्यावरण विभाग के मंत्री ने कहा कि आरण गांव में मौर के संरक्षण के उददेश्य से देशी सेमल के पौधों क...