मुंगेर, नवम्बर 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आरडी एंड डीजे कॉलेज में स्नातकोत्तर सत्र- 2025-27 के नए छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार, 1 दिसंबर को इंडक्शन मीट का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार विज्ञान और वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों की इंडक्शन मीट पूर्वाह्न 11:30 बजे ऑडिटोरियल हॉल में आयोजित की जाएगी। इसी दिन कला और सामाजिक विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी इंडक्शन मीट अपराह्न 2:30 बजे ऑडिटोरियम हॉल में होगी। कार्यक्रम में सभी नव-नामांकित विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजेंद्र कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों एवं सभी शिक्षकों की उपस्थिति भी अपेक्षित है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि, इंडक्शन मीट का उद्देश्य छात्रों को विभागीय...