बुलंदशहर, फरवरी 23 -- जहांगीराबाद स्थित आरडीपीडी डिग्री कॉलेज में सोमवार को वार्षिक उत्सव समारोह कला कुंज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजय शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी रहे। विधायक संजय शर्मा ने कहा कि आरडीपीडी कॉलेज की गतिविधियां क्षेत्र में निरंतर प्रभाव छोड़ रही हैं। यहां की छात्राएं संस्कृति एवं एकेडमिक दोनों क्षेत्रों में ही उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग, प्राचार्य डॉ. सीनू चौधरी, शशि शर्मा, कल्पना वर्मा, संतोष बंसल, हर्ष अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.