बुलंदशहर, जनवरी 13 -- जहांगीराबाद स्थित आरडीपीडी कॉलेज में मंगलवार को पंडित सियाराम शर्मा हॉस्पिटल अनूपशहर के द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिवर का आयोजन किया गया। विधायक अनूपशहर संजय शर्मा के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण डॉ. तुषार (नेत्र रोग विशेषज्ञ) के नेतृत्व में पुष्कर और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। अत्याधुनिक मशीनों द्वारा आंखों की जांच की गई तथा नेत्रों को सुरक्षित रखने के और आंखों को संक्रमण से बचाने के उपाय भी बताए गए। महाविद्यालय प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग और प्राचार्य डॉ शीनू चौधरी भी उपस्थित रहीं। वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में काइट मेकिंग कंपटीशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने पतंग को नया रूप देकर और सजा कर प्रस्तुत किया। मकर संक्रांति का त्योहार ...