मोतिहारी, जनवरी 8 -- मोतिहारी। आरडीडीई ने डीईओ कार्यालय के लिपिक सन्नी सुमन (वर्तमान में जिला शक्षिा एवं प्रशक्षिण संस्थान दग्धिी कला हाजीपुर, वैशाली) को विभन्नि आरोपों के मद्देनजर निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय डीईओ कार्यालय बेतिया नर्धिारित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि डीईओ पूर्वी चंपारण के द्वारा लिपिक के विरुद्ध आरोप पत्र प्रपत्र क गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गयी है। जिसको लेकर आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया है। पत्र के अनुसार, डीईओ के द्वारा लिपिक के विरुद्ध लगाये गये आरोप, उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना, विभाग के पदाधिकारी के विरुद्ध अपमानजनक टप्पिणी करने व मद्य निषेध कानून उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...