मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज में सोमवार से दो दिवसीय वैदिक गणित पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन होगा। इसकी जानकारी रविवार को प्राचार्य प्रो. शशिभूषण कुमार ने दी। बताया कि देशभर के विश्वविद्यालयों से वैदिक गणित के विद्वान, शोधार्थी और छात्र इसमें शिरकत करेंगे। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज के सभागार में होने वाले इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय गणित के समृद्ध परंपरा से जोड़ना है। इसके जुड़ाव से छात्र जटिल सवालों को आसानी से और जल्दी हल कर सकते हैं। कार्यशाला छात्रों में गणित के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाने में महती भूमिका निभाएगी। बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य संरक्षक बीआरएबीयू के कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय, मुख्य अतिथि जेपी विवि छपरा के कुलपति प्रो. पीके बाजपेई, उच्च शिक्षा नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.