मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की दोपहर आरडीएस कॉलेज परिसर से एक प्रेमी युगल को पकड़ा। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में बैठे थे। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई, जहां शाम तक दोनों से पूछताछ की गई। हालांकि, बाद में दोनों के परिजनों को बुलाकर डांट फटकार के बाद पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि वह सदर थाना के खबड़ा इलाके का रहने वाला है। वहीं, प्रेमिका ने बताया कि वह मूल रूप से केसरिया की रहने वाली है। वर्तमान में विवि परिसर स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। प्रेमिका के पिता एक दुकान में काम करते हैं, जबकि प्रेमी के पिता राज मिस्त्री हैं। पुलिस ने बताया कि गश्ती दल की नजर दोनों पर पड़ी। बुलाकर पूछताछ करने पर बताया कि दोनों एक-दूसरे के दोस्त हैं। धूप और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.