नोएडा, नवम्बर 30 -- नोएडा। सेक्टर-43 आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा, महाासचिव योगेश शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश गर्ग, कोषाध्यक्ष चांदनी माथुर और सचिव नरेंद्र गुड़ावली ने पद की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद अरुण सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि छतरपुर दिल्ली से विधायक करतार तंवर, भाजपा के महागर अध्यक्ष महेश चौहान और फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...