रांची, जून 21 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। आरटीसी कॉलेज दड़दाग के कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर अनिल कुमार का शनिवार की दोपहर निधन हो गया। वे कॉलेज में योग दिवस में शामिल होने के बाद अपने एक अन्य प्रोफेसर मित्र के साथ पैदल घर सिलदिरी गांव आ रहे थे। आंचल मैदान के पास उन्हें चक्कर आने लगा। इसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, कॉलेज के डायरेक्टर डॉ पारस महतो, प्राचार्य भीम महतो, इंटर कॉलेज प्राचार्य बीवी नीरज, उप प्राचार्य योगेंद्र ठाकुर, शैलेंद्र मिश्र, आरएन पांडेय, रेनू चौधरी, प्रो. रामकुमार महतो इकबाल अंसारी, प्रो कैलाश ठाकुर और विजय कुमार आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.