जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- डीएम ने अधीनस्थों को सराहा, आत्ममुग्धता से बचने व प्रदर्शन को बरकरार रखने की दी सलाह जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम यानि आरटीपीए के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के सफल कार्यान्वयन एवं प्रदर्शन के आधार पर अक्टूबर महीने के लिए जारी राज्य स्तरीय रैंकिंग में जहानाबाद जिले ने 100 में से 99.81 अंक प्राप्त करते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने इस खास उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आरपीटपीएस सेवाओं से संबंधित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के बाद आत्म मुग्ध नहीं होने की सलाह देते हुए शा...