सीतामढ़ी, दिसम्बर 16 -- सीतामढ़ी,। समाहरणालय के परिचर्चा भवन में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित गुणवत्ता व मानकों के अनुरूप करें। नए वित्तीय वर्ष के लिए कुछ ही माह शेष रहने पर डीएम ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हर 15 दिन में आयोजित करें। आरटीपीएस की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। छोटे किसानों से धान की अधिक खरीद करें तथा किसानों का समयबद्ध भुगतान करें। संस्थागत प्रसव का दैनिक प्रतिवेदन भेजें। किसानों के निबंधन के लिए कैंप लगाएं। जिला स्तरीय टीम योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच करेगी। आपदा राहत...