मोतिहारी, मार्च 22 -- आदापुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस कार्यालय में गुरुवार की रात आग लगा दी गयी। इस अगलगी की वारदात में कई अहम कागजात,तीन कंप्यूटर, दो प्रिंटर्स, तीन टेबल, पेन ड्राइव, बेब कैमरा, कुर्सी सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान जल गये।इस घटना की पुष्टि करते हुए बीडीओ रणधीर कुमार ने बताया कि अगलगी को अंजाम गुरुवार की देर रात करीब एक बजे दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति हाथ में बोतल लेकर आता है और उसे जलते हुए आरटीपीएस काउंटर के रास्ते अंदर फेंक देता है।उसके बाद कमरे में आग लग जाती है तथा धू धू कर सभी सामान जल जाता है।बीडीओ रणधीर कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस घटना को अंजाम देने वाले उपद्रवी की शिनाख्त की जा रही है।कैमरा में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि एक युवक मध्यरात्रि के समय करीब एक बजे आरटीपीएस काउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.