मोतिहारी, दिसम्बर 7 -- मोतिहारी। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती ने केसरिया अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ व बीडीओ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए। जांच के दौरान सभी प्राप्त आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। आरटीपीएस काउंटर पर आए हुए आवेदकों से भी पूछताछ की गई। आरटीपीएस से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। कुछ महिलाएं विधवा पेंशन के लिये आवेदन जमा करने आई थी उनसे भी बात की गयी। अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) ने संबंधित क्षेत्र पदाधिकारी व कर्मियों को निर्देश दिया कि जब भी क्षेत्र भ्रमण करते हैं तो आम जनता की समस्याओं रूबरू अवश्य हों तथा जिस भी विभाग का कार्य हो उनसे समन्वय स्थापित कर कार्य निष्पादन का प्रयास करें...