कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अब ई-रिक्शों की फिटनेस पूर्व की तरह आरटीओ के अधीन फिटनेस सेंटर पनकी में चालू हो गई है। सोमवार को 11 ई-रिक्शों की जांच के बाद फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए गए। जिले में कामर्शियल वाहनों की खातिर चौबेपुर में आटोमैटिक निजी फिटनेस सेंटर चालू होने के बाद पनकी में फिटनेस बंद हो गई थी। ई-रिक्शा संचालकों ने परिवहन आयुक्त के यहां पिछले महीने अपील की। इसमें कहा गया कि चौबेपुर शहर से 30-35 किमी. दूर है। आने-जाने में बैटरी खत्म हो जाएगी। परिवहन आयुक्त ने इस दलील को मान लिया। आरटीओ आरआई संतोष कुमार ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि ई-रिक्शों की फिटनेस करते समय चालक का मोबाइल नंबर भी वाहन के बाहरी हिस्से में अंकित कराते हैं ताकि सवारी आपातकाल या दिक्कत में उस फोन नंबर से संपर्क कर ले या फिर हादसा करके भाग...