लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- शुक्रवार को जिले में पहुंचे आरटीओ प्रभात पाण्डेय ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बस मालिकाओं व यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक करके ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए ही वाहनों को संचालित करने का निर्देश दिया। आरटीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना रिफलेक्टर लगे, ओवरलोड व ओवरहाइट वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। शीतकालीन भ्रमण व निरीक्षण पर पहुंचे आरटीओ प्रभात पाण्डेय ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। पत्रावलियों को देखो। ओवरलोड व अन्य ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर चल रहे वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने एआरटीओ शान्ति भूषण पाण्डेय, यात्री व मालकर अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र यादव को निर्दे दिया कि गन्ना मिलों में संचालित वाहनों को बिना रिफ्लेक्टर लगाए संचाल...