हल्द्वानी, फरवरी 7 -- फोटो ::: हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान परिवहन अधिकारियों को निर्देश देते डीएम नैनीताल ललित रयाल। 20 मिनट तक कैश काउंटर व परमिट सेक्शन का निरीक्षण, सख्त निर्देश जारी साप्ताहिक सीसीटीवी मॉनिटरिंग और शिकायत पेटिका लगाने के आदेश सीएम पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई जांच औचक निरीक्षण : हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में शनिवार सुबह जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के अचानक पहुंचते ही कार्यालय परिसर में सक्रिय दलालों में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं कई दलाल फाइलें लेकर वहां से खिसकते दिखे। सीएम पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम रयाल सुबह करीब 10:45 बजे आरटीओ कार्यालय पहुंचे। 20 मिनट तक चले निरीक्ष...