देहरादून, मई 23 -- स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ अनीता चमोला ने शुक्रवार को स्कूली वाहनों की चेकिंग के लिए ईसी रोड, सुभाष रोड, सहारनपुर रोड, चकराता रोड आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया। इसके लिए चार टीमें गठित की गई थी। इस दौरान 17 स्कूल वाहनों व दुपहिया वाहनों सहित 79 वाहन चालकों के चालान किए गए। चेकिंग के दौरान कई अभिभावक अपने निजी वाहनों से स्कूल के बच्चों को ले जाते हुए पाए गए। कुछ अभिभावकों ने बच्चों को भी हेल्मेट पहनाया था। टीम में अनुराधा पन्त, श्वेता रौथाण, आनंद रतूड़ी, अरविन्द भरत आदि शामिल रहे। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि ओवरलोड स्कूल वाहनों में बच्चों को स्कूल नहीं भेजें। बच्चों को स्कूल वाहन में भेजने से पहले जांच कर लें कि स्कूल वाहन में वैध लाईसेंसधारक चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.