मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मझवां। स्थानीय क्रिश्चियन हॉस्पिटल व जमुआ चौराहे के पास बने ऑटो स्टैंड पर बुधवार को आरटीओ की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। ऑटो व मालवाहक वाहनों के चालक इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान आरटीओ टीम ने 12 वाहनों को दौड़ाकर पकड़ कर चालान कर दिए। अभियान के चलते कछवां रोड, जमुआ, खैरा, कटका व मिर्जापुर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...