लखनऊ, अप्रैल 2 -- ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 30 संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर के बाद अब पुलिस आरटीओ कार्यालय के बाबुओं का रिकार्ड खंगालने में जुट गई है। बुधवार को पुलिस ने आरटीओ से सभी बाबुओं का पदनाम, काम, काउंटर और मोबाइल नंबर की लिस्ट मांगी, जिससे बाबुओं की कॉल रिकॉर्ड से दलालों के चिह्नित किया जा सके। आरटीओ दफ्तर से मुहैया कराए गए सीसीटीवी फुटेज की फोटो के आधार पर संदिग्धों की पहचान मुश्किल हो रही है। डीएम विशाख जी ने सात मार्च को आरटीओ कार्यालय और बाहर बने दुर्गा कॉम्प्लेक्स में छापा मारा था। इस दौरान कॉम्प्लेक्स बंद कराने के साथ ही आरटीओ कार्यालय में पूछताछ भी की थी। वहीं आरटीओ कार्यालय में बार-बार आवागमन करने वाले 30 संदिग्धों की एक लिस्ट भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तैयार की थी। इस मामले में आरटीओ की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.