अलीगढ़, अक्टूबर 7 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से शारदीय नवरात्रि पर्व पर शुरु हुए मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सोमवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 12वीं की दो छात्राओं को आरटीओ, एआरटीओ बनाया गया। दोनों ने कार्यों का निर्वहन किया। कार्यक्रम का मुख्य नारा सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश रहा। रेडियंट स्टार इंग्लिश स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा अर्पिता पाण्डेय ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का कार्यभार संभाला, जबकि यशिका चौहान ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के रूप में कार्य किया। दोनों छात्राओं ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अनुभव लिया। आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान भी किया। कार्यक्रम में महिला निरीक्षक ने पुलिस विभ...