भभुआ, जनवरी 3 -- निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर कमजोर वर्ग के बच्चों का होगा नामांकन फरवरी में लॉटरी के माध्यम से होगा प्रवेश, 31 जनवरी 2026 तक पंजीकरण होगा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार सरकार शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में कमजोर वर्ग के बच्चों की नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन होगा। इसके लिए विभाग ने ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से 2026-27 सत्र के लिए ऑनलाइन छात्र पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करा दी है। शिक्षा विभाग के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है। निजी विद्यालयों द्वारा अपने प्रवेश क्षमता की अद्यतन रिपोर्ट 22 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025...