जौनपुर, फरवरी 20 -- जौनपुर, संवाददाता। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम आरटीई के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को हुई। पहले चरण में कुल 1461 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें जांच के बाद 1224 आवेदन पात्र पाए गए जबकि 237 आवेदन अपात्र घोषित किए गए। पात्र आवेदनों के आधार पर हुई लॉटरी में 887 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ, जबकि 337 बच्चे चयन सूची से बाहर रह गए। लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ अधिकारियों की निगरानी में कराई गई। चयनित बच्चों के अभिभावकों में खुशी का माहौल है और अब उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर संबंधित विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करानी होगी। समन्वयक सत्येन्द्र गुप्ता ने बताया कि चयन सूची पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है और अभिभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.