हापुड़, जनवरी 5 -- शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में गरीब व वंचित वर्ग के बच्चों को मिलने वाला मुफ्त दाखिला इस बार समय पर शुरू नहीं हो सका है। नया वर्ष शुरू हो चुका है, लेकिन आरटीई पोर्टल अब तक अपडेट न होने से आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इससे पात्र अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के दर्जनों निजी विद्यालय बेसिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर पंजीकृत हैं, जहां कक्षा एक में 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई के तहत निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। हर साल दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार शासन स्तर पर तकनीकी प्रक्रिया पूरी न किए जाने के कारण आवेदन का रास्ता अब तक नहीं खुल सका है। क्षेत्र में आरटीई के दायरे में आने वाले विद्यालयों की संख्या लगातार बढ़ी है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में आरटीई के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.