शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- आरटीई के तहत जिले के निजी स्कूलों में जल्द प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी, इसके लिए आरटीई पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है तथा इसके साथ स्कूलों की फीडिंग का कार्य भी शुरू हाे गया है। जिले में इस बार पहले से अधिक सीटे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। गरीब परिवार के बच्चों को निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर मुफ्त दाखिला देने के लिए जल्द आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए अब आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में प्रवेश लेने वाले बच्चे व उसके अभिभावक का आधार कार्ड से सत्यापन कर उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। जिससे किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की कोई भी गुंजाइश न रहे। पांच से छह चरण में प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की जा रही है। अंतिम चरण में छात्रों को अगर उनके वार्ड में सीट रिक्त नहीं है तो अगल-बगल ...