अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आरटीई के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई। निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश के लिए 4172 बच्चों का चयन हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि इस चरण में प्राप्त कुल 8567 आवेदनों में से जांच के बाद 7243 आवेदन सत्यापित पाए गए। जबकि 1324 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। सत्यापित आवेदनों के आधार पर आयोजित ऑनलाइन लॉटरी में प्रथम चरण के तहत कुल 4172 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जबकि 3071 बच्चे इस चरण में चयनित नहीं हो सके। चयनित अभ्यर्थियों को अब निर्धारित समयसीमा के अंदर संबंधित विद्यालयों में प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। आगे के चरणों में रिक्त सीटों के आधार पर शेष पात्र बच्चों को भी अवसर प्रदान किया जाएगा, ज...