मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। आरटीई के पहले चरण के आवेदन पूरे होने के बाद दूसरे चरण के शनिवार से शुरू हो गए। पहले दिन सर्वर फिर हिचकोले खाते हुए चला। दिन में आसानी से आवेदन नहीं हुए। लॉटरी प्रक्रिया बदले जाने से उन बच्चों को पहले सीट एलॉट हुई जिन्होंने पहले आवेदन किया था। दूसरे दिन रविवार को भी सुबह से ही सर्वर न चलने से आवेदन नही हो पा रहे हैं। आरटीई के तहत जनपद में 770 स्कूलों में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत प्रवेश होने हैं। पहली लॉटरी जो 18 फरवरी को निकाली गई, उसमें 742 बच्चों को स्कूल एलॉट हो गए। इस तरह कुल 7128 को स्कूल एलॉट हो चुके हैं। दूसरे चरण के लिए शनिवार से आवेदन शुरू हुए हैं जो सात मार्च तक चलेंगे। सत्यापन के बाद 09 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। तीसरे चरण के आवेदन 11 मार्च से होंगे। आरटीई के जानकारों ने बताया कि सत्...