गाज़ियाबाद, अक्टूबर 5 -- - गलत दस्तावेज लगाने वाले अभिभावक, फर्जी दस्तावेजों को स्वीकृत करने वाले अधिकारी और दाखिला नहीं देने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। आरटीई के तहत दाखिलों में अब फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। आवेदन के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित विभाग भी दस्तावेजों की जांच करेंगे। वहीं, दाखिलों में लापरवाही करवाने वाले स्कूलों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। यह कवायद अधिक बच्चों को योजना का लाभ दिलाने और फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर दाखिला लेने से रोकने के लिए की जा रही है। शासन स्तर से आरटीई के नियमों को सख्त कर दिया गया है। दरअसल, निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई)उन बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने के लिए बनाया गया जो गरीब और असहाय हैं, मगर इसका फायदा ऐसे अपात्र लोग उठा लेते हैं जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.