पटना, जनवरी 6 -- शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के विभिन्न मुद्दों पर आठ जनवरी को शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक विभागीय मुख्यालय पर आयोजित की जायेगी। बैठक में विशेष रूप से राइट टू एजुकेशन के तहत नामांकन देने वाले प्राइवेट स्कूलों को दाखिले के बदले दी जाने वाली राशि भुगतान पर विचार विमर्श किया जायेगा। बैठक में शिक्षा विभाग के शीर्ष अफसरों के अलावा प्राइवेट स्कूलों के एसोसिएशन और संबंधित संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। बैठक के पहले विभाग ने जिलों को कहा है कि वे आरटीइ में निजी स्कूलों को दिए जा रहे अनुदान की राशि जारी कर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...