लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। आरटीई में स्कूलों की मैपिंग का काम लगभग में पूरा हो चुका है। इस बार मैंपिंग में 37 और स्कूल आरटीई के दायरे में आ गए हैं। इससे बच्चों के एडमिशन लेने की सीटें भी करीब 550 बढ़ गई हैं। इससे अब गरीब परिवार के ज्यादा बच्चों का एडमिशन निजी स्कूलों में हो सकेगा और वह भी अच्छी तरह से पढ़ाई कर सकेंगे। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में बच्चों का एडमिशन कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले शासन ने आरटीई में स्कूलों की मैपिंग कराने का निर्देश दिया। मैपिंग का काम पूरा हो गया है। आरटीई के दायरे में अब जिले के 870 स्कूल आ गए हैं। पिछले साल जिले के 833 स्कूल आरटीई की मैपिंग में शामिल थे। मैपिंग के बाद जिले में 37 स्कूल और बढ़ गए हैं। इसके साथ ही स्कूलों में आरटीई के तहत गरीब परिवार के बच्चों का एडमिशन क...