भदोही, फरवरी 17 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा अधिकार अधिनियम आरटीई तहत आवेदन सोमवार तक लिया गया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा प्राइमरी से लेकर कक्षा एक के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदनों को यह कह कर खारिज कर दिया जा रहा है कि आवेदक अन्य मोहल्लों के रहने वाले हैं। नगर में मात्र दो प्राइवेट विद्यालय आरटीई के तहत रजिस्टर्ड हैं। जबकि कुल 25 वार्ड हैं। ऐसे में सैकड़ों पात्र आवेदकों को सरकार की इस जन कल्याणकारी योजना से वंचित होना पड़ेगा। पूर्व के वर्षों में नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के आवेदकों द्वारा हर विद्यालय में आवेदन किया जाता रहा है और लॉटरी सिस्टम से बच्चे चयनित होते थे। इस संबंध में सोमवार को सभासद आनंद कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर निरस्त आवेदन को लॉटरी म...