नोएडा, फरवरी 24 -- - 18 मार्च को लॉटरी के जरिये 2231 गरीब छात्रों को आवंटित हुए थे विद्यालय नोएडा, संवाददाता। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में दाखिला पाने के लिए दूसरे चरण के तहत 800 से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। दो फरवरी से शुरू हुई इस आवेदन प्रक्रिया के पहले चरण के तहत आवेदन और लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आरटीई के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में निजी स्कूलों में प्री प्राइमरी और कक्षा एक की 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए दो फरवरी से आवेदन शुरू हुए। इस अवधि में 4694 बच्चों के ऑनलाइन आवेदन विभाग को प्राप्त हुए। जिनका सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान कुल 2965 आवेदन सही मिले। जिनमें से 18 फरवरी को हुई लॉटरी के बाद 2231 छात्रों को स्कूल आवंटित किए गए, जबकि 734 छात्रों को स्कूल का आवंटन नहीं किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.